पुरुषों को जायफल (nutmeg in Hindi) के बारे में शायद अधिक जानकारी ना हो लेकिन महिलाएं जायफल के बारे में जरूर जानकारी रखती होंगी। जायफल (Jaiphal) का इस्तेमाल अनेक अवसर पर किया जाता है। कभी मसाले के रूप में भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए तो कभी तेल के साथ बच्चों की मालिश करने के लिए। जायफल के तेल का उपयोग साबुन बनाने और सुगन्धित द्रव्य के रूप में भी किया जाता है।