कुंदरू Lvy Gourd

कुंदरू एक मौसमी सब्जी है। इसका वैज्ञानिक नाम कोकिनिया कॉर्डिफोलिया (coccinia cordifolia) है, जो कुकुरबिटेसी (cucurbitaceae) के परिवार से संबंधित है। कुंदरू बेल पर लगते हैं और बेल करीब 3 से 5 मीटर तक लंबी हो सकती है। यह पेड़ या झाड़ी के सहारे फैलती है, जिस कारण यह पेड़ या झाड़ी को पूरी तरह ढक लेती है। इसके फूल का रंग सफेद होता है। शुरुआत में इसकी खेती एशिया और अफ्रीका के कुछ देशों में होती थी, लेकिन समय के साथ-साथ यह सब्जी पूरे विश्व में फैल गई। आज यह सभी देशों में अलग-अलग नाम से प्रचलित है। कुंदरू अनेक पोषक तत्वों से समृद्ध सब्जी है। यही कारण है कि इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है।

Similar products